Kangra News: सड़क किनारे खड़ी की स्कूटी लेकर भागा चोर
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र के चमुखा गांव में एक शातिर चोर द्वारा स्कूटी उड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चमुखा निवासी अजय शर्मा सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर पशुओं के लिए पेड़ से चारा लेने गए थे। इस दौरान वे जल्दबाजी में स्कूटी की चाबी वाहन में ही भूल गए। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर एक शातिर स्कूटी लेकर फरार हो गया।वापस लौटने पर स्कूटी गायब देख अजय शर्मा ने तुरंत इसकी शिकायत रक्कड़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक स्कूटी को कलोहा मार्ग से होते हुए अंब (ऊना) की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। रक्कड़ थाना प्रभारी इल्मदीन ने बताया कि कलोहा में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहन पार्क करते समय चाबी अंदर न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 20:51 IST
Kangra News: सड़क किनारे खड़ी की स्कूटी लेकर भागा चोर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
