Rohtak News: सुबह हुई बूंदाबांदी से 5.4 डिग्री कम हुआ तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। जिले में मानसून के आगमन का संकेत मिलने लगा है। बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम बदला और लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आमजन परेशान थे।मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान भी गिरकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा थोड़ा ही कम है। जिले में 2 से 7 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। आगामी दो दिन में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 21:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सुबह हुई बूंदाबांदी से 5.4 डिग्री कम हुआ तापमान #TheTemperatureDroppedBy5.4DegreesDueToDrizzleInTheMorning. #SubahSamachar