Sonipat News: समाज को एकता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं संत कबीर के विचार
सोनीपत। संत शिरोमणि कबीर दास जयंती पर मेयर राजीव जैन ने शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर संत कबीर दास को नमन किया। वह टेंपो यूनियन की ओर से रेलवे स्टेशन व कबीर भवन में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे थे।वे रविवार को थाना कलां गांव में दादा साध के स्थान पर आयोजित भंडारे में पहुंचे व हवन में आहुति अर्पित की। साथ ही रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। इसके बाद मेयर राठधना व जटवाड़ा में दादा भूरे मंदिर में आयोजित भंडारे में भी पहुंचे। इस दौरान निगम पार्षद मुकेश बामनिया, हंसराज अटकान, पूर्व पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, अशोक बागड़ी, संजय बागड़ी, अशोक अटकान, देवेंद्र, जयप्रकाश, बिल्लू, मुकेश व गौरव भी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 19:55 IST
Sonipat News: समाज को एकता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं संत कबीर के विचार #TheTeachingsOfSaintKabirConveyAMessageOfUnity #Harmony #AndHumanityToSociety. #SubahSamachar
