Gurugram News: सूरज के तीखे तेवर, गर्मी ने छुड़ाए पसीने
चिलचिलाती धूप ने किया बुरा हाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बारिश से वायु गुणवत्ता साफसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। चिलचिलाती धूप व गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का आवागमन कम रहा। एक बार फिर बारिश के बाद से मौसम में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। शनिवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे, जिससे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा। बीते दो दिन पहले जिले का एक्यूआई 270 तक पहुंच गया था। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तल्ख हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद हवाओं ने जोर पकड़ा तो धूप तेजी से चुभने लगी जिस वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप तेज होने के कारण बाजारों में चहल-पहल कम दिखाई दी। डॉक्टर ने सलाह दी कि सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने में भलाई है। बच्चों व महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ---------------------------गर्मी के चलते लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। खासतौर से बाहर का तला भुना खाना से बचें। ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। -डाॅ. काजल, फिजिशियन, जिला अस्पताल----------------------------------अप्रैल में ही जून जैसी तपिशपटौदी। पटौदी में अप्रैल माह के बीच ही जून जैसी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। 14 से 18 अप्रैल के बीच शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय हालात और कठिन हो गए हैं। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मुख्य मार्गों पर आवागमन कम हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को चुन्नी से ढककर उन्हें धूप से बचाते हुए नजर आईं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 16:48 IST
Gurugram News: सूरज के तीखे तेवर, गर्मी ने छुड़ाए पसीने #TheSun'sFierceGlare:TheHeatLeavesEveryoneDrippingWithSweat #SubahSamachar
