Kaithal News: धूप ने बढ़ाई तपिश और बढ़ेगा तापमान

कैथल। जिले के बूढ़ाखेड़ा व बाबा लदाना गांव के खेतों में रविवार दोपहर आग लगने से करीब 55 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर कैथल, कलायत और धनौरी से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर स्टेशन इंचार्ज सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। जिससे आसपास की अन्य फसल को बचाया जा सका। आग लगने से किसान रतना बाबा लदाना की 18 एकड़, जयभगवान की 6 एकड़, सुमेरचंद की 4 एकड़, सीताराम की 8 एकड़, जगदीप सिंह की 4 एकड़, संदीप की डेढ़ एकड़, एक अन्य सीताराम की ढाई एकड़, पीपी सैनी की 4 एकड़ तथा प्रवीन की 3 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके नुकसान का जल्द आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 03:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: धूप ने बढ़ाई तपिश और बढ़ेगा तापमान #TheSunWillIncreaseTheHeatAndTheTemperatureWillRise #SubahSamachar