Noida News: सूरज के 44 डिग्री तेवर ने झुलसाया
यमुना सिटी। सूरज के तेज तेवर ने बुधवार को भी लोगों को झुलसाया। लू के थपेड़ों की वजह से लोग बेहतर जरूरी होने पर ही बाहर निकले। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान बढ़ने रात में भी गर्मी सता रही है।बुधवार सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप और लू लोगों को परेशान करने लगी। इससे यमुना सिटी में दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात 9 बजे तक सड़क पर चलने के दौरान लू जैसी गर्म हवाओं का एहसास हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:40 IST
Read More:
The sun scorched at 44 degrees
Noida News: सूरज के 44 डिग्री तेवर ने झुलसाया #TheSunScorchedAt44Degrees #SubahSamachar
