Explainer: बिजली का बड़ा विकल्प बनता सूरज, देश में कैसे हो रहा सौर ऊर्जा का विस्तार, दुनिया में हम कहां?
स्वच्छ ऊर्जा अब केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा नीति का भी अहम हिस्सा बन चुकी है। ई-20 ईंधन, और हाइड्रोजन ट्रेन जैसी पहलों के बीच देश बिजली उत्पादन में भी सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ा रहा है। भारत ने वर्ष 2030 और 2070 के लिए कई बड़े लक्ष्य तय किए हैं। भारत ने सौर ऊर्जा को लेकर क्या लक्ष्य तय किए हैं अब तक कितनी उपलब्धि हासिल हुई है सरकार ने कौन-कौन सी नीतियां लागू की हैं और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति क्या है आइये समझते हैं क्या है सौर ऊर्जा सौर ऊर्जा वह ऊर्जा है, जो हमें सूरज की रोशनी से मिलती है। जब सोलर पैनलों पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो उनमें लगे फोटोवोल्टिक सेल सूर्य के प्रकाश को सीधे बिजली में बदल देते हैं। इस बिजली का उपयोग घरों, दफ्तरों, फैक्ट्रियों, खेतों और अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है, प्रदूषण घटता है और पर्यावरण को नुकसान भी कम पहुंचता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 19:32 IST
Explainer: बिजली का बड़ा विकल्प बनता सूरज, देश में कैसे हो रहा सौर ऊर्जा का विस्तार, दुनिया में हम कहां? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #SolarEnergy #RenewableEnergy #CleanEnergy #IndiaSolarMission #NationalSolarMission #PmSuryaGharYojana #RooftopSolar #SubahSamachar
