Meerut News: नौचंदी मेले में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा
मेरठ। नौचंदी मेले में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला पंचायत के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नारायण शरण ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेठ बीके माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मैं भी छू सकती हूं आकाश विषय पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। एक छात्रा ने नया सवेरा नई कहानी सपने बड़े हैं गीत सुनाया। नोडल अधिकारी डॉ. नारायण शरण ने सभी छात्राओं को बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में जिला पंचायत के आदेश कुमार और कुमार के साथ विद्यालय से सुचिता रानी एवं शालिनी गुप्ता का सहयोग रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:26 IST
Meerut News: नौचंदी मेले में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा #TheStudentsEnthralledTheAudienceWithTheirCulturalPresentationAtTheNauchandiFair. #SubahSamachar
