जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कांग्रेस

-मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा की जवाबदेही और बढ़ गई : कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिशअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने कहा कि भाजपा की जीत के बावजूद कांग्रेस दिल्ली की जनता के हितों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी।नाजिया दानिश ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए चुनाव में हिस्सा लिया। कांग्रेस मैदान छोड़ने वाली राजनीति में विश्वास नहीं रखती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को अपनी जिम्मेदारी मानती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका चुनावी मैदान से बाहर रहने का अर्थ उनकी दिल्ली की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं है।भाजपा को चेतावनी देते हुए नाजिया दानिश ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा की जवाबदेही और बढ़ गई है। कांग्रेस निगम में जनता के पैसों की बर्बादी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर पैनी नजर रखेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कांग्रेस #TheStruggleForPeople'sRightsWillContinue:Congress #SubahSamachar