Dhar News: लंदन से भारत वापस आएगी मां वाग्देवी की प्रतिमा, सांसद ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को सौंपा पत्र

धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने धार स्थित ऐतिहासिक और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र, भोजशाला सरस्वती मंदिर की 'मांवाग्देवी' की प्रतिमा को लंदन से वापस भारत लाने की मांग की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में एक पत्र सौंपकर प्रतिमा को शीघ्र भारत लाकर भोजशाला में पुनः स्थापित करने का आग्रह किया। जून में भोजशाला आएंगे केंद्रीय मंत्री मुलाकात के दौरान सांसद सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को धार आने और ऐतिहासिक भोजशाला का अवलोकन करने का निमंत्रण भी दिया, ताकि भविष्य में इस स्थल को एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी जून में धार आने की सहमति प्रदान की है। ये भी पढ़ें-भोजशाला में हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया 'कमलार्चन', कह दी ये बड़ी बात केंद्र सरकार धरोहरों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध: गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को विदेशों से वापस लाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में कई दुर्लभ और बहुमूल्य प्रतिमाएं भारत वापस लाई जा चुकी हैं। इसी कड़ी में मांवाग्देवी की प्रतिमा को भी वापस स्वदेश लाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास कर रही है। 'यह भारत की सांस्कृतिक अस्मिता की जीत' सांसद सावित्री ठाकुर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भोजशाला केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और चेतना का केंद्र है। न्यायालय द्वारा भोजशाला को हिंदू मंदिर घोषित किया जाना सत्य की बड़ी विजय है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि मांवाग्देवी की वापसी हर सनातन प्रेमी के लिए गर्व और भावनात्मक आस्था का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से माँ वाग्देवी की प्रतिमा जल्द ही भारत लौटेगी और श्रद्धालु पुनः उनके दर्शन कर सकेंगे। मंत्री से की चर्चा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dhar News: लंदन से भारत वापस आएगी मां वाग्देवी की प्रतिमा, सांसद ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को सौंपा पत्र #CityStates #Dhar #MadhyaPradesh #ThakurHandedItOverToUnionMinister #SubahSamachar