व्यक्तित्व विकास के सिखाए गुरबुजुर्गाें का हक छीन रही राज्य सरकार : भूपिंद्र

करनाल। हरियाणा सरकार बुजुर्गाें की पेंशन में कटौती कर उनका हक छीन रही है। यह पेंशन बुजुर्गाों की आजीविका का सहारा है। वीरवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि बुजुर्गों की पेंशन कोई दया नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। चुनावों के समय बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज उन्हीं वादों से मुकर रही है। कांग्रेस सरकार से मांग करती कि बुजुर्गों की पेंशन में की गई कटौती को वापस लिया जाए और बिना किसी शर्त के पूरी पेंशन बहाल की जाए। अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से विधानसभा तक बुजुर्गों के हक की लड़ाई लड़ेगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




व्यक्तित्व विकास के सिखाए गुरबुजुर्गाें का हक छीन रही राज्य सरकार : भूपिंद्र #TheStateGovernmentIsSnatchingTheRightsOfTheEldersWhoTaughtPersonalityDevelopment:Bhupinder #SubahSamachar