Chandigarh-Haryana News: कर्मचारी चयन आयोग ने गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या 2 से बढ़ाकर की 36
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान निदेशालय के अनुरोध पर गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। आयोग के अनुसार समूह-पांच की श्रेणी संख्या-36 के तहत गैस रूम ऑपरेटर के पदों की संख्या को दो से बढ़ाकर 32 कर दिया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 17, डीएससी(वंचित अनुसूचित जातियां) के लिए चार, पिछड़ा वर्ग(ए) के लिए चार और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए भी चार पद हैं। आयोग की तरफ से संशोधित ब्योरा भी जारी किया गया है।अभ्यर्थियों को भ्रामक सूचनाएं दी जा रही है : हिम्मत सिंहहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कुछ लोगों पर भ्रम फैलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि 24 मई 2025 की पुरानी सूचना को आधार बनाकर जानबूझकर गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। आयोग के अध्यक्ष ने ऐसा करने वालों से अनुरोध किया है कि जानबूझकर अभ्यर्थियों के बीच भ्रम पैदा न करें और ऐसा करने से बचें। अन्यथा आयोग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। अभ्यर्थियों से भी गलत जानकारी देने वालों की बातों में न आने का अनुरोध किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:41 IST
Chandigarh-Haryana News: कर्मचारी चयन आयोग ने गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या 2 से बढ़ाकर की 36 #TheStaffSelectionCommission #Increased #GasRoomOperator #Posts #SubahSamachar
