Chamoli News: दस से 8 नंबर टावर के बीच स्लोप पर होगी स्कीइंग चैंपियनशिप

फोटोज्योतिर्मठ। औली में 12 से 16 फरवरी तक प्रस्तावित विंटर कॉर्निवाल व राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मगर चटख धूप के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है। औली के मुख्य स्लोप पर बर्फ पिघलने के कारण अब रोपवे के दस नंबर से आठ नंबर टावर के बीच के स्लोप को चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से स्लोप को सुरक्षित रखने के लिए इसके दोनों ओर से जाली लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जीएमवीएन के स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने कई राज्यों की टीमें पहुंच रही हैं। स्कीइंग के लिए अन्य स्लोप को विकसित किया जा रहा है। इसके दोनों ओर से नेट फिटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: दस से 8 नंबर टावर के बीच स्लोप पर होगी स्कीइंग चैंपियनशिप #TheSkiingChampionshipWillBeHeldOnTheSlopeBetweenTowerNumber10And8. #SubahSamachar