UP: लखीमपुर खीरी में बाघिन की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी, एनटीसीए ने भी तलब की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की मझगईं रेंज में ट्रेंकुलाइज किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई बाघिन की मौत की जांच अब तीन सदस्यीय एसआईटी करेगी। प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी ने रविवार को घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मझगईं रेंज के रामनगर कलां और खालेपुरवा गांव में दो लोगों की जान लेने वाली बाघिन को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बरेली के आईवीआरआई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाघिन की आंतों और पेट में जख्म तथा पेट में कीड़े मिलने का उल्लेख है। हालांकि, बिसरा जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वन अधिकारियों, फील्ड कर्मचारियों और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 23:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: लखीमपुर खीरी में बाघिन की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी, एनटीसीए ने भी तलब की रिपोर्ट #CityStates #Crime #LakhimpurKheri #UttarPradesh #TigressDeathCase #Tiger #DudhwaNationalPark #ForestDepartment #SubahSamachar