शिव पुराण जीवन जीने की कला सिखाती है : पवन कौशिक
झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर में सावन मास के अवसर पर शिवपुराण कथा चल रही है। पवन कौशिक ने शिव की महिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि शिव पुराण जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने माता सती के प्रसंग का उदाहरण दिया। सती भगवान शिव के मना करने पर भी प्रजापति दक्ष के यज्ञ में पहुंची थीं। वहां अपमान का सामना करने पर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कथा उपदेश देती है कि जीवन साथी और गुरु पर विश्वास व श्रद्धा आवश्यक है। बिन बुलाए मेहमान और परिवार की आज्ञा के बिना कहीं जाना शुभ नहीं होता। महिला मंडली की संगीता वर्मा, शशी खत्री, पूनम छाबड़ा और इंदू ने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सुधांशु हंस सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 21:28 IST
शिव पुराण जीवन जीने की कला सिखाती है : पवन कौशिक #TheShivaPuranaTeachesTheArtOfLiving:PawanKaushik #SubahSamachar
