Noida News: कांस्टेबल पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश जारी
यमुना सिटी। पुलिसकर्मी और उनके बेटे पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस शनिवार को दबिश देती रही। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पुलिसकर्मी अलीगढ़ से रबुपूरा के आच्छेपुर आए थे। दोनों आरोपी कोर्ट से सजा पाए हुए अपराधी हैं और जमानत पर हैं। यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत का आमना-सामना शादी समारोह के दौरान उनके भाई के हत्यारे सत्यजीत से हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सतपाल ने साथियों के साथ मिलकर बेटे व उनपर पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया था। उन्होंने फायरिंग के भी आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने सतपाल, सतीश, ललित, गौरव, विवेक और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 20:39 IST
Noida News: कांस्टेबल पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश जारी #TheSearchForThoseWhoAttackedTheConstableContinues. #SubahSamachar
