Ambala News: सफाई कर्मचारी 24 को मंत्री के दफ्तर पर डालेंगे महापड़ाव

नारायणगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन (सीटू) ने ऐलान किया है कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं, तो 24-25 मई को प्रदेशभर के हजारों सफाई कर्मी नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर दो दिवसीय महापड़ाव डालेंगे।यूनियन के ब्लॉक कमेटी सदस्य संजीव व नरेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मियों का शोषण हो रहा है। उन्हें न तो पक्के कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही पूरा वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26,000 रुपये मासिक वेतन और 2100 रुपये की बढ़ोतरी के वादे आज तक कागजों से बाहर नहीं आ पाए हैं। संवादबॉक्सकर्मचारियों की प्रमुख मांगेंकच्चे सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए।31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक आदेश को लागू किया जाए।400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की स्थाई भर्ती हो।ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और स्थाई नौकरी दी जाए।रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये एकमुश्त और ग्रेच्युटी का लाभ मिले।नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने वार्ता कर मांगें लागू नहीं कीं, तो नरवाना महापड़ाव से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: सफाई कर्मचारी 24 को मंत्री के दफ्तर पर डालेंगे महापड़ाव #TheSanitationWorkersWillStageASit-inAtTheMinister'sOfficeOnThe24th. #SubahSamachar