Gurugram News: चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होंगे निगम क्षेत्र के गोल चक्कर

एचएसवीपी की रोड़ को निगम करेगा डस्ट फ्री, लगेंगे एंटी स्मोक टावरनंबर गेम - 35 किलोमीटर ग्रीन बेल्ट को भी किया जाएगा विकसितसंवाद न्यूज एजेंसीमानेसर। नगर निगम मानेसर निगम क्षेत्र में एचएसवीपी की सड़कों पर स्थित बड़े गोल चक्करों को चंडीगढ़ की तर्ज पर डिजाइन करेगा। इन सड़कों पर करीब 35 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज को भी एनजीओ, कंपनियों, सोसाइटियों आदि से सीएसआर के तहत विकसित करवाया जाएगा। इन सड़कों को डस्ट फ्री बनाने के लिए एंटी स्मोक टावर लगाए जाएंगें। एंटी स्मोक गन से इन सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने की योजना बनाई गई है।नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने मंगलवार को निगम क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम जरूरत के अनुसार एंटी स्मोक गन खरीदेगा। इनसे सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट, सेंटर वर्ज को हरा-भरा और धूल मुक्त बनाने के लिए एसटीपी का संशोधित पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। ज्यादा धूल वाले इलाकों में एंटी स्मोक टावर भी लगाने के आदेश आयुक्त ने दिए। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नियमानुसार सड़कों को विकसित किया जाना चाहिए।निगम आयुक्त ने किया दौरामंगलवार को आयुक्त प्रदीप सिंह ने निगम क्षेत्र में एचएसवीपी, जीएमडीए की विभिन्न सड़कों को दौरा करते हुए कहा कि गांव रामपुरा से पटौदी रोड़, वाटिका चैक से पटौदी रोड़, एमथ्रीएम गैलरी सोसाइटी से गांव नौरंगपुर वाया शिकोहपुर रोड़ की ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज की एचएसवीपी, जीएमडीए से एनओसी लेकर नगर निगम अपने स्तर पर विकसित करेगा। इसके लिए निजी कंपनियों, एनजीओ, सोसाइटियों या बिल्डरों से सीएसआर फंड में विकसित करने का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा दादी सती चौक, जय सिंह चैक, बाबा कनाला चौक और राव हुकम चंद चौक को चंडीगढ़ की तर्ज पर डिजाइन करके विकसित किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ एक्सईएन निजेश कुमार, एसडीओ अनिल मलिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होंगे निगम क्षेत्र के गोल चक्कर #TheRoundaboutsOfTheCorporationAreaWillBeDevelopedOnTheLinesOfChandigarh #SubahSamachar