प्राची हत्याकांड में पुलिस और साइबर सेल की भूमिका सराहनीय : बलवीर

अंब(ऊना)। अंब के बहुचर्चित प्राची हत्याकांड में जिला न्यायालय द्वारा दोषी को उम्रकैद और भारी जुर्माने की सजा सुनाए जाने के ऐतिहासिक फैसले का चौतरफा स्वागत हो रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक बलवीर सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर अदालत के इस निर्णय को न्याय की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार का ढांढस बढे़गा और समाज में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। पूर्व विधायक बलवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि प्राची हत्याकांड जैसे संगीन और दिल दहला देने वाले मामलों में अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलना बेहद लाजमी था। ऐसे फैसलों से न्याय प्रणाली पर जनता का विश्वास और मजबूत होता है। बलवीर सिंह ने कहा कि मामले की तहकीकात करने के लिए स्थानीय पुलिस और साइबर सेल ने जिस तत्परता और मुस्तैदी के साथ काम किया, वह काबिल- ए-तारीफ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्राची हत्याकांड में पुलिस और साइबर सेल की भूमिका सराहनीय : बलवीर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar