Hamirpur (Himachal) News: तीन दिन की धूप भी झेल नहीं पाई बारिश के बीच बनी सड़क
नादौन (हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज नादौन को जाने वाला संपर्क मार्ग मरम्मत कार्य के तीन दिन बाद ही उखड़ गया। लोगों का आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निर्माण कंपनी ने बारिश के बीच ही सड़क पर तारकोल बिछा दी थी। अब तीन दिन की धूप के बाद यह खस्ताहाल हो गया।अभिषेक, विशाल, नवीन, रमेश और प्रकाश चंद ने कहा कि करोड़ों रुपये की परियोजनाओं में यदि इस प्रकार जल्दबाजी और कोताही से कार्य होगा तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। बारिश में बिछाई तारकोल तीन दिन में ही उखड़ गई जिससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हुई बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। शिमला-मटौर नेशनल फोरलेन परियोजना के निर्माण के चलते यह सड़क उखाड़ी गई थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि सड़क की मरम्मत के दौरान एनएचएआई की ओर से विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। मामले की छानबीन की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:35 IST
Hamirpur (Himachal) News: तीन दिन की धूप भी झेल नहीं पाई बारिश के बीच बनी सड़क #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
