Panipat News: नए पैटर्न में पाठ्यक्रम पर आधारित रहा प्रश्न पत्र
पानीपत। सीबीएसई 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र नए पैटर्न पर आधारित रहा। परीक्षार्थियों को बेहद आसान और जल्दी समझ में आया। मॉडर्न फिजिक्स के प्रश्न संतुलित रहे। परीक्षार्थी अच्छा पेपर होने पर खुश नजर आए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के चौथे दिन शुक्रवार को जिले में कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कॉन्सेप्ट और न्यूमेरिकल संतुलन पर आधारित प्रश्नों ने विद्यार्थियों की तैयारी की परख की। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।जिले में करीब 1800 परीक्षार्थियों ने भौतिकी का पेपर दिया। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक 24 विद्यार्थियों पर दो निरीक्षकों की नियुक्ति की गई थी तथा प्रत्येक केंद्र पर एक ऑब्जर्वर तैनात रहा। नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे। विद्यार्थियों को वर्दी में प्रवेश, एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी साथ लाना अनिवार्य था। कॉन्सेप्ट और एप्लिकेशन पर आधारित प्रश्न : भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र कॉम्पिटेंसी-बेस्ड पैटर्न के अनुरूप संतुलित रहा। सेक्शन ए में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने मूल अवधारणाओं की समझ को परखा, जबकि सेक्शन बी और सी में न्यूमेरिकल व डेरिवेशन आधारित प्रश्नों ने विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण किया। इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म और मॉडर्न फिजिक्स से संतुलित प्रश्न पूछे गए। अधिकांश विद्यार्थियों ने पेपर को सिलेबस आधारित और मध्यम स्तर का बताया, हालांकि न्यूमेरिकल हल करते समय समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 03:58 IST
Panipat News: नए पैटर्न में पाठ्यक्रम पर आधारित रहा प्रश्न पत्र #TheQuestionPaperWasBasedOnTheSyllabusInTheNewPattern #SubahSamachar
