Yamuna Nagar News: बच्चों की पढ़ाई व भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा
जगाधरी। एडीसी नवीन आहूजा ने बुधवार को बालकुंज छछरौली और ओपन शेल्टर होम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की पौष्टिकता, रसोई की स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही बच्चों की पढ़ाई, पुस्तकालय, कंप्यूटर और पठन-पाठन सामग्री की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया।एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के संरक्षण, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन बच्चों के माता-पिता या परिवार की जानकारी मिल जाती है, उन्हें किशोर न्याय नियमों के तहत सुरक्षित तरीके से घर भेजने या उनके प्रभावी पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। संस्थानों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों का संरक्षण और सर्वांगीण विकास सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों को शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इस दौरान बालकुंज छछरौली के इंचार्ज सुखविंदर सिंह, कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी किरण, अधीक्षक बलविंदर सिंह, मोना चौहान, संजीव बर्मन, संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद बालकुंजछछरौलीमेंरजिस्टरकीजांचकरतेएडीसी।प्रवक्ता- फोटो : samvad
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 03:15 IST
Yamuna Nagar News: बच्चों की पढ़ाई व भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा #TheQualityOfChildren'sEducationAndMealsWasAssessed. #SubahSamachar
