Sonipat News: पंजाबी समाज की ओर से भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन
सोनीपत। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का वीरवार को विभिन्न समाज के लोगों की ओर से नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाबी समाज की ओर से जानकीदास स्कूल के मोड़ पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम होगा। इसके लिए बुधवार शाम विधायक निखिल मदान, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, पूर्व वाइस चेयरमैन ललित बत्रा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, संजीव वलेचा, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण तनेजा, राजेंद्र चांदना व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन वासुदेव सुखीजा मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 20:34 IST
Sonipat News: पंजाबी समाज की ओर से भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन #ThePunjabiCommunityWillAccordACivicReceptionToTheBJPStatePresident. #SubahSamachar
