Rishikesh News: कुंभ से पहले पुंडरासू पेयजल योजना की सफाई, 10 दिन कम प्रेशर से आएगा पानी
- नीलकंठ समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के उपभोक्ता होंगे प्रभावितयमकेश्वर। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले से पहले जल संस्थान ने पेयजल योजनाओं की सफाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत पुंडरासू पेयजल योजना के रॉ-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और मुख्य स्टोरेज टैंक की शुक्रवार से सफाई शुरू कर दी गई है जा आगामी 10 दिन तक चलेगी। टैंक में बरसात के दौरान भारी मात्रा में मिट्टी, रेत और मलबा जमा होने से सफाई कार्य में करीब 10 दिन लगेंगे। इस अवधि में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी और उपभोक्ताओं को कम प्रेशर से पानी मिलेगा।जल संस्थान कोटद्वार के अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी ने बताया कि बरसात के दौरान हेंवल नदी में आई बाढ़ के कारण पेयजल योजना के टैंक में काफी मलबा जमा हो गया था। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए पेयजल योजनाओं की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुंडरासू योजना के रॉ-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई कराई जा रही है। पुंडरासू पेयजल योजना से नीलकंठ क्षेत्र सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की जाती है। सफाई कार्य के चलते इन क्षेत्रों में अगले दस दिनों तक पानी का दबाव कम रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सफाई कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:53 IST
Rishikesh News: कुंभ से पहले पुंडरासू पेयजल योजना की सफाई, 10 दिन कम प्रेशर से आएगा पानी #ThePundrasuDrinkingWaterSchemeWillBeCleanedBeforeTheKumbhMela #WithWaterPressureReducedFor10Days #SubahSamachar
