Kaithal News: एसआईटी को सौंपने के आश्वासन के बाद धरना खत्म
राजौंद। नगरपालिका कार्यालय के सामने पिछले 147 दिन से चल रहा कर्मचारियों का धरना समाप्त हो गया। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच स्टेट विजिलेंस की एसआईटी को सौंपने के आश्वासन के बाद। मंत्री के इस आदेश के बाद संघर्ष समिति ने धरना समाप्त कर दिया। कर्मचारियों ने 22 सितंबर से नगरपालिका गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इस आंदोलन का नेतृत्व संघर्ष समिति के प्रधान राकेश राणा और वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि मंजीत राणा ने किया। मंत्री के आश्वासन के बाद धरना स्थल पर संघर्ष समिति की बैठक बुलाई जिसमें सर्वसम्मति से धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्षद विकास राणा,अनुराग, राजेंद्र राणा, अशोक राणा, कुलदीप फौजी, रविंद्र राणा, नीटू राणा, नरेंद्र चावला, सुभाष रंगा, जोनी राणा, काला राणा, कृष्ण,बलविंदर, दलवीर वाल्मीकि, भाषी सहित अनेक युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संघर्ष समिति के प्रधान राकेश राणा ने कहा कि धरना समाप्त हो गया है, लेकिन नगर के अधिकारों और पारदर्शी विकास के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 03:57 IST
Kaithal News: एसआईटी को सौंपने के आश्वासन के बाद धरना खत्म #TheProtestEndedAfterAssuranceOfHandingOverToSIT. #SubahSamachar
