Gorakhpur News: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भाई से दिनदहाड़े 32 हजार रुपये की लूट

भरोहिया/भगवानपुर (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोडवारी पुल के पास ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भाई सुदामा उर्फ चिंटू भारती से 32 हजार रुपये की लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई। जानकारी के अनुसार, भुईधरपुर निवासी 15 वर्षीय सुदामा उर्फ चिंटू भारती बुधवार दोपहर को पीपीगंज स्थित बैंक से रुपये निकालकर अपने बड़े भाई मुकेश भारती के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) की ओर जा रहा था। मुकेश भारती नगर क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। चिंटू बैंक से करीब 32 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर बाइक से बढ़या रोड की ओर जा रहा था। रास्ते में वह गोडवारी पुल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने धमकाते हुए बैग छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद बाद चिंटू ने वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसी बीच स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इधर, सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह थानाप्रभारी अरुण सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसबीच एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीमों को बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर, दिनदहाड़े हुई लूट पर स्थानीय व्यापारियों में चिंता और आक्रोश जताया। उनका कहना है कि पुल और सूनसान मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भाई से दिनदहाड़े 32 हजार रुपये की लूट #ThePoliceStartedSearchingForTheCriminalsWithTheHelpOfCCTVCamerasInstalledAroundTheIncidentSite. #SubahSamachar