Ambala News: पुलिस ने 10 वाहनों के काटे चालान

अंबाला सिटी। सिटी की होलसेल कपड़ा और कॉस्मेटिक मार्केट के पास शुक्लकुंड रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। इस दौरान 10 वाहनों के चालान काटे गए और सड़क से अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। यह कार्रवाई मुख्य मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए की गई।अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका अपनी पुलिस टीम के साथ शुक्लकुंड रोड पर पहुंची। उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों का निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों के चालान काटे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी। यह कदम स्थानीय दुकानदारों और आम राहगीरों की दिक्कतों को कम करने के लिए उठाया गया है।जाम की समस्या से जूझ रहे थे लोगशहर की होलसेल कपड़ा और कॉस्मेटिक मार्केट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुकानदार और ग्राहक आते हैं। ये लोग पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के आसपास के जिलों से खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। कई वाहन चालक निर्धारित पार्किंग के बजाय शुक्लकुंड रोड पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इसी वजह से मुख्य मार्ग पर रोजाना भीषण जाम लग जाता था। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पुलिस ने 10 वाहनों के काटे चालान #ThePoliceIssuedChallansFor10Vehicles. #SubahSamachar