Sonipat News: पीएम के संभावित दौरे से तेज हुई प्रशासनिक हलचल, दो माह तक छुट्टियां रद्द

संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। आईएमटी में स्थापित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्लांट के उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।करीब 800 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मेगा परियोजना को वैश्विक स्तर का कार निर्माण केंद्र माना जा रहा है। ऐसे में संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतना चाहता। उपायुक्त ने सबसे पहले एचएसआईआईडीसी के साइट कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने मारुति प्लांट का दौरा कर कंपनी प्रबंधन से आधारभूत सुविधाओं, कार्यक्रम स्थल और आगंतुक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आगामी दो माह तक संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने कार्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। विशेष रूप से प्लांट के आसपास सड़कों को दुरुस्त करने, ड्रेनेज सिस्टम मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की भी योजना बनाई गई है। संभावित कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करे और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, संपदा प्रबंधक नरेश रोहिल्ला, वरिष्ठ प्रबंधक कुलबीर मलिक, सीआईडी प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: पीएम के संभावित दौरे से तेज हुई प्रशासनिक हलचल, दो माह तक छुट्टियां रद्द #ThePM'sExpectedVisitHasSparkedAdministrativeActivity #WithHolidaysCancelledForTwoMonths. #SubahSamachar