Chandigarh-Haryana News: पीजीटी के एससी श्रेणी के पद डीएससी व ओएससी में आधे-आधे बांटे
- हरियाणा व मेवात कैडर के लिए कुल 1672 पद, 342 में से डीएससी के लिए 172 और ओएससी के लिए 170 पदअमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित पदों का विभाजन कर दिया है। आयोग ने वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) में लगभग आधे-आधे पद बांट दिए हैं। कुल 1672 में से एससी श्रेणी के लिए 342 पद आरक्षित हैं। अब इनमें से ओएससी के लिए 170 और डीएससी के लिए 172 पद आरक्षित कर दिए गए हैं।हरियाणा लोक सेवा आयोग के ब्योरे के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के शेष हरियाणा (मेवात कैडर को छोड़कर) के लिए कुल 1594 पद हैं। एसी श्रेणी के लिए आरक्षित कुल 327 में से 164 पद डीएससी और 163 पद ओएससी के लिए आरक्षित रहेंगे। मेवात कैडर की बात करें तो कुल 78 पदों में से एससी श्रेणी के लिए 15 पद हैं। इनमें से 8 पद डीएससी और 7 पद ओएससी के लिए आरक्षित किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:17 IST
Chandigarh-Haryana News: पीजीटी के एससी श्रेणी के पद डीएससी व ओएससी में आधे-आधे बांटे #ThePGTPostsReservedForTheSCCategoryHaveBeenDividedEquallyBetweenTheDSCAndTheOSC. #SubahSamachar
