Noida News: जिले में 32 केंद्रों पर आज होगी पीईटी परीक्षा
ग्रेटर नोएडा। जिले में 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) का आयोजन होगा। परीक्षा 32 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:06 IST
Noida News: जिले में 32 केंद्रों पर आज होगी पीईटी परीक्षा #ThePETExaminationWillBeHeldTodayAt32CentresInTheDistrict. #SubahSamachar
