Panipat News: 12वीं का 90.84 प्रतिशत रहा परिणाम, प्रदेश में तीसरा स्थान
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार शाम को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 90.84 प्रतिशत रहा। यह गत वर्ष से 0.90 प्रतिशत अधिक रहा। गत वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 89.94 प्रतिशत था। इसके साथ जिले ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। बीते वर्ष पानीपत चौथे स्थान पर था। इस बार एक पायदान ऊपर पहुंचकर तीसरे स्थान पर काबिज हुआ है। परिणाम में प्रदेश में औसत परिणाम के मुकाबले पानीपत का परिणाम 6.17 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का औसत परीक्षा परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा। चरखी दादरी 91.08 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले और जींद 91.0 प्रतिशत सहित दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, नूंह 57.0 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे फिसड्डी रहा। जिले में 12320 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 11191 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 859 परीक्षार्थी की कंपार्टमेंट आई और 270 अनुत्तीर्ण रहे। वहीं प्राइवेट और ओपन स्कूल से 13566 ने परीक्षा दी थी। इनमें 11927 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। प्राइवेट, रि-अपीयर व ओपन स्कूल के 1246 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 736 को सफलता मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:51 IST
Panipat News: 12वीं का 90.84 प्रतिशत रहा परिणाम, प्रदेश में तीसरा स्थान #ThePassPercentageForClass12thWas90.84Percent #RankingThirdInTheState. #SubahSamachar
