Tehri News: खेमड़ा गांव की पंचायत ने भी शराब पर लगाया प्रतिबंध
एक मई 2026 से लागू होगा पंचायत का फैसला नई टिहरी। चंबा ब्लॉक का खेमड़ा गांव भी नशा मुक्त अभियान में शामिल हो गया है। ग्राम पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में पीने-पिलाने का सिस्टम नहीं चलेगा। पंचायत के फैसले का उल्लंघन करने वाले पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत का फैसला एक मई 2026 से लागू होगा। शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने बताया कि खेमड़ा में प्रधान रजनी गुसाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम सुधार पर चर्चा की गई। महिलाओं और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलेआम शराब पीने-पिलाने की परंपरा बढ़ने पर चिंता जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब एक मई 2026 के बाद गांव में होने वाली शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी और अन्य किसी भी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शराब नहीं चलेगी। चुनाव के दौरान भी गांव में शराब प्रतिबंधित रहेगी। बैठक में समाज सुधार समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें नारायण सिंह चंदेल अध्यक्ष, देवकी पंवार उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह नेगी सचिव और ममता देवी सह सचिव बनाया गया है। रजनी देवी, कोषाध्यक्ष, पूजा देवी, संपत्ति देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, दिलवर नेगी, बीना देवी, रीना को सदस्य नामित किया गया है। इस मौके पर कुंभीबाला भट्ट और लक्ष्मी मौजूद थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:21 IST
Tehri News: खेमड़ा गांव की पंचायत ने भी शराब पर लगाया प्रतिबंध #ThePanchayatOfKhemraVillageHasAlsoImposedABanOnAlcohol. #SubahSamachar
