Noida News: नोएडा हीरोज की टीम 52 रन से हारी

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-127 स्थित ओपी स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-8 में नोएडा हीरोज और मुजफ्फरनगर टाइगर्स के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरनगर टाइगर्स की टीम ने 196 रन बनाए। दिव्यांशु ने 35 रन और शौर्य ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। नोएडा हीरोज की तरफ से नक्श शर्मा और आयुष मौर्या ने तीन-तीन विकेट लिए। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा हीरोज की टीम 144 रन पर ही सिमट गई। टाइगर्स की तरफ से शांतनु और गजेंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। शांतनु चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: नोएडा हीरोज की टीम 52 रन से हारी #TheNoidaHeroesTeamLostBy52Runs. #SubahSamachar