Noida News: दो हजार परिषदीय स्कूलों में गूंजेगा निपुण संकल्प

ग्रेटर नोएडा। निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 27 जुलाई को जनपद में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डायट मेंटर समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कार्यशाला में करीब तीन लाख विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें निपुण विद्यालय लक्ष्य, निपुण 2.0, बालवाटिका संचालन, डेटा आधारित अनुश्रवण और विद्यालय गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य आधारित शिक्षण, कैच-अप कार्यक्रम और शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण पर मंथन करेंगे। प्रभारी एडी बेसिक ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय कर उनकी समीक्षा पर जोर दिया जाएगा। कार्यशाला में शिक्षकों के नवाचारों और अनुभवों को साझा कर बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दो हजार परिषदीय स्कूलों में गूंजेगा निपुण संकल्प #The'NipunSankalp'WillResonateAcrossTwoThousandCouncilSchools. #SubahSamachar