Ayodhya News: इनरव्हील क्लब फैजाबाद मैत्री की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

अयोध्या। इनरव्हील क्लब फैजाबाद मैत्री का पदग्रहण समारोह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। मंडलाध्यक्ष मधु कमानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पिन पहनाकर शपथ दिलाई। समारोह में डॉ. राशि मिश्रा ने अध्यक्ष, सुधा त्रिपाठी ने सचिव, छाया अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, सरोज अग्रवाल ने संपादक और श्वेता सिंह ने आईएसओ का पदभार ग्रहण किया। संचालन डॉ. जया सिंह ने किया। इस अवसर पर क्लब ने मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट को व्हीलचेयर भेंट की। साथ ही दो विद्यार्थियों की फीस, एक दिव्यांग परिवार को वर्षभर राशन उपलब्ध कराने, ठेला विक्रेताओं को कपड़े के थैले वितरित करने और पुराने अखबारों से बने कागज के पैकेट बांटने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के तहत 50 पौधे रोपे गए और वेस्ट मटेरियल से बने गमलों में पौधे लगाकर अतिथियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किए गए। मंडलाध्यक्ष मधु कमानी ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए बताया कि पिछले सत्र में क्लब को विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए 21 पुरस्कार मिले हैं। समारोह में गीतमाला, रूना, सीमा, गुंजा, वर्षा, श्यामा, क्षमा कूल और शशि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: इनरव्हील क्लब फैजाबाद मैत्री की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार #TheNewExecutiveCommitteeOfInnerWheelClubFaizabadMaitriHasAssumedOffice #SubahSamachar