सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र सदा ऋणी : प्रो. मिलाप पूनियां
रोहतक। कारगिल विजय दिवस पर एमडीयू स्थित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक पर रविवार को कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने भारतीय सेना के वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए देश की रक्षा के लिए सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कुलपति ने कहा कि भारतीय सेना की निर्णायक विजय और उनकी निरंतर सतर्कता के लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। कुलपति ने पूर्व सैनिकों से भी संवाद किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, प्रो. कर्मवीर श्योकंद, सुनित मुखर्जी, डॉ. प्रताप राठी और कारगिल युद्ध के वीरता पदक से सम्मानित ब्रिगेडियर हरबीर सिंह (मुख्य सलाहकार, एमडीयू) सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्यों ने भी वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:41 IST
सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र सदा ऋणी : प्रो. मिलाप पूनियां #TheNationRemainsForeverIndebtedToTheSupremeSacrificeOfSoldiers:Prof.MilapPunia #SubahSamachar
