Sonipat News: दरबार में विधायक ने समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय में साप्ताहिक दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़कों, गलियों, बिजली और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। दातौली गांव के ग्रामीणों ने माता वाली गली और बूढ़ी माता वाली गली के निर्माण की मांग उठाते हुए बताया कि बारिश में जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित होता है। वहीं, भौरा रसूलपुर के ग्रामीणों ने भौरा से अटायल व खेड़ी गुर्जर सीमा तक खेतों के रास्ते को पक्का कराने की मांग की। चटिया औलिया ग्राम पंचायत ने भी गांव के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में सड़क, गलियों, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 20:26 IST
Sonipat News: दरबार में विधायक ने समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश #TheMLAListenedToGrievancesAtThePublicHearingAndDirectedOfficialsToProvideSolutions. #SubahSamachar
