Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने किया डोली में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने मंगलवार को डोली में निर्माणाधीन नए बस अड्डे स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इसके निर्माण से न केवल स्थानीय व्यापार और व्यवसाय को नई गति मिलेगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। विधायक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण को तेजी से पूरा किया जाएगा और आगामी राष्ट्रीय होली मेले तक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों नए बस अड्डे का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने किया डोली में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar