Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की माइनर ओटी का होगा विस्तार

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में माइनर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का जल्द विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में माइनर ओटी में महज दो बेड की व्यवस्था है। ऐसे में आपातकाल के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए माइनर ओटी के विस्तार का मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में घायलाें को सबसे पहले रेफर किया जाता है। ऐसे में अगर किसी हादसे में दो से अधिक लोग घायल हो जाएं तो को आपातकाल वार्ड की माइनर ओटी छोटी पड़ जाती है। इससे प्रबंधन को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मौजूदा समय में दो बेड की क्षमता के चलते सभी मरीजों को तत्काल ओटी सुविधा उपलब्ध करवाना चुनौती बन जाता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से माइनर ओटी में बेड की संख्या बढ़ाने और आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 23:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की माइनर ओटी का होगा विस्तार #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar