Agra News: मैत्री क्रिकेट मैच में हेल्थ इज वेल्थ का संदेश दिया

आगरा। गणतंत्र दिवस पर हड्डी रोग विशेषज्ञ और चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से क्रिकेट मैच खेलकर हेल्थ इज वेल्थ का संदेश दिया। इस मैत्री मैच का आयोजन आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी और आगरा सीए ब्रांच ऑफ एसोसिएशन के बीच चिल्ड्रन अकादमी दयालबाग में किया गया। उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने किया। सीनियर एक्स प्रेसिडेंट नितेश गुप्ता ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। सीए संगठन के अध्यक्ष गौरव सिंघल और सोसाइटी के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम गुप्ता ने सभी का आभार जताया। डॉ. गौरव राजपाल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 28, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: मैत्री क्रिकेट मैच में हेल्थ इज वेल्थ का संदेश दिया #TheMessageOfHealthIsWealthWasGivenInTheFriendlyCricketMatch. #SubahSamachar