Una News: मेडिकल बोर्ड करता रहा इंतजार, सस्पेंड जेई ने कर लिया कहीं और जुगाड़
ऊना। जल शक्ति विभाग के सस्पेंड जेई मामले में नया खुलासा हुआ है। जल शक्ति विभाग ने सस्पेंड जेई की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया। सस्पेंड जेई को मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए लेकिन बोर्ड इंतजार करता रह गया और सस्पेंड जेई ने अन्य चिकित्सक से जुगाड़ भिड़ा कर अपनी स्वास्थ्य जांच को बीबीएमबी अस्पताल के लिए रेफर करवा लिया। दरअसल सस्पेंड होने के बाद से जल शक्ति विभाग का जेई लगातार मेडिकल लीव पर चल रहा है। विभाग ने संदेह होने पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर सस्पेंड जेई के स्वास्थ्य जांच करवाने का निर्णय लिया। साेमवार सुबह दस बजे बोर्ड सस्पेंड जेई के पहुंचने का इंतजार करता रहा लेकिन सस्पेंड जेई ने जुगाड़ का तंत्र अपनाया और दूसरे अस्पताल के लिए स्वास्थ्य जांच को रेफर करवा लिया। अब विभाग ने दोबारा से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गठित मेडिकल बोर्ड से सस्पेंड जेई की स्वास्थ्य जांच करने को कहा है। अधिकारियों का कहना कि हो सकता है कि सस्पेंड जेई झूठी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर छुट्टी पर गया है। वह जांच से बचने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहा है। अब विभाग सस्पेंड चल रहे जेई के मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश न होकर खुद की स्वास्थ्य जांच के लिए बीबीएमबी अस्पताल के लिए रेफर करवाने के मामले को भी उसकी चार्जशीट में शामिल करेगा।बता दें कि बीते अप्रैल महीने में बीआरसी के भुगतान में देरी को लेकर जल शक्ति विभाग ने ऊना कार्यालय में तैनात एक जेई को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड करने के बाद जेई को सर्कल में तैनात किया गया, लेकिन सस्पेंड होने के बाद सर्कल पहुंचने के बजाय जेई मेडिकल लीव पर चला गया। सस्पेंड जेई ने स्वास्थ्य जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष जाने के बजाय खुद को दूसरे डॉक्टर से अन्य अस्पताल के लिए रेफर करवा लिया। अब दोबारा से बोर्ड के समक्ष पेश होने को कहा गया है। आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग, ऊना
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 23:43 IST
Una News: मेडिकल बोर्ड करता रहा इंतजार, सस्पेंड जेई ने कर लिया कहीं और जुगाड़ #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
