Una News: दक्षिण भारत की तर्ज पर निर्मित होंगे जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल

ऊना। जिला प्रशासन दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन एवं विकास मॉडल का अध्ययन करने के लिए एक टीम भेजेगा ताकि वहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और अभिनव व्यवस्थाओं से सीख ली जा सके। इस संबंध में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हुई जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की तर्ज पर आधुनिक और नवाचारपूर्ण कार्य यहां भी लागू किए जाएं और उन्हें निश्चित समय सीमा में पूरा किया जाए। मंदिर परिसर और मार्ग में सेल्फी पॉइंट, अंब रेलवे स्टेशन पर मंदिर की प्रतिकृति वाला सेल्फी पॉइंट बनाने को लेकर भी विचार करें। उन्होंने मंदिर से भरवाईं तक सीसीटीवी कैमरों, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुलभ शौचालयों तथा रेन शेल्टर की व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड डक्ट बनाने को कहा ताकि अटकी श्रद्धालुओं को राहत मिले। उपमुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन को नई उंचाई देने के उद्देश्य से श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर से संबंधित रोपवे परियोजना को शीघ्र सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में जल परिवहन को सशक्त बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इस दिशा में 68 करोड़ रुपये का एमओयू भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में गोविंद सागर झील के कारण जल परिवहन और जल-आधारित पर्यटन की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि इस संबंध में संभावनाओं का अध्ययन कर ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 22:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दक्षिण भारत की तर्ज पर निर्मित होंगे जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar