Baghpat News: माहेश्वरी सभा ने शरबत का वितरण किया

मेरठ। भीषण गर्मी के बीच माहेश्वरी सभा की ओर से बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित श्रीनाथ ट्रेडिंग कंपनी के बाहर शीतल पेय सेवा शिविर लगाया गया। सभा की ओर से 101 किलो दूध से निर्मित शरबत का वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। सेवा कार्य में सभा के अध्यक्ष प्रमोद चंद केला, मंत्री अनिल राठी, भीकचंद चांडक, शलभ ढक, सुभाष कोठारी, गिरिराज मूना, डॉ. प्रदीप, कृष्णकांत राठी, अशोक हरकुट, पवन राठी सहित अन्य ने सहयोग किया। कार्यक्रम में केएन टावरी, अशोक राठी, उमेश लड्ढा सहित माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष सौरभ चांडक, मंत्री राजीव मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष आदित्य शारदा एवं अंकित भट्टर आदि का सहयोग रहा। वहीं, सराफा बाजार में भी शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनिल शारदा, नरेंद्र सिंह, आदित्य, शुभम, मोहित वर्मा, अरुण वर्मा रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 16:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: माहेश्वरी सभा ने शरबत का वितरण किया #TheMaheshwariSabhaDistributedSherbet. #SubahSamachar