Pauri News: मां पूर्णागिरि स्वास्थ्य सेवा चेतना यात्रा रवाना
श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर से शुक्रवार को मां पूर्णागिरि स्वास्थ्य सेवा चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर कॉलेज के चिकित्सक, छात्र-छात्राएं और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह यात्रा नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) की इकाई ने आयोजित की। इसका उद्देश्य दूरस्थ व जरूरतमंद क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस अभियान के तहत चिकित्सकों की एक टीम ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित की जाएगी। यहां स्थानीय लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि यह लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। इस दौरान डॉ. कैलाश गैरोला और डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने टीम को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग दिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अमन भारद्वाज ने किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 16:09 IST
Pauri News: मां पूर्णागिरि स्वास्थ्य सेवा चेतना यात्रा रवाना #TheMaaPurnagiriHealthCareAwarenessYatraCommences #SubahSamachar
