Meerut News: पीएनजी कनेक्शन के लिए खत्म होगा लंबा इंतजार, 10 से 15 दिन में जलेंगे चूल्हे
- बकाया बिल नहीं देने वाले 1158 लोगों को जारी किए गए नोटिससंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। पीएनजी के लिए आवेदन करने के बाद अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आवेदन के बाद 10 से 15 दिन के भीतर गेल गैस कंपनी लोगों के घरों में पीएनजी कनेक्शन देकर चूल्हा जलवा देगी। कंपनी ने बकाया पीएनजी बिल नहीं देने वाले 1158 लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं। भुगतान नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई का कार्य गेल गैस लिमिटेड कर रही है जबकि ग्रामीण व शहर के बाहरी क्षेत्रों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) पीएनजी कनेक्शन देती है। वैश्विक संकट के बाद उपजे हालात में लोग तेजी से पीएनजी गैस की ओर मुड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की भी मंशा पीएनजी पाइपलाइन वाले क्षेत्रों को पूरी तरह से एलपीजी फ्री जोन घोषित करने पर है। इसमें पीएनजी कनेक्शन धारकों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं।एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं करने पर उसे बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गेल गैस कंपनी ने मेरठ की 40 हाईराइज्ड कॉलोनियों को नोटिस देकर सभी घरों में पीएनजी कनेक्शन लेने को कहा है। इन कॉलोनियों में काफी समय पहले से पीएनजी पाइपलाइन बिछी हुई है।दो सप्ताह में दे रहे पीएनजी कनेक्शन : विनय कुमारगेल गैस कंपनी मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि मेरठ महानगर में 57 हजार से अधिक पीएनजी कनेक्शन धारक है और 1700 किलोमीटर लंबी पीएनजी पाइपलाइन बिछी हुई है। प्रत्येक महीने 50 से 60 लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदन के बाद दो सप्ताह के अंदर ही कनेक्शन चालू किया जा रहा है। पहले 90 दिन के भीतर कनेक्शन दिए जा रहे थे। सरकार की मंशा के अनुरूप अतिशीघ्र कनेक्शन देने का काम हो रहा है। नए घरेलू कनेक्शन देने की प्रक्रिया को बेहद तेज और पारदर्शी बना दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:26 IST
Meerut News: पीएनजी कनेक्शन के लिए खत्म होगा लंबा इंतजार, 10 से 15 दिन में जलेंगे चूल्हे #TheLongWaitForPNGConnectionsIsOver;StovesWillBeLitWithin10To15Days. #SubahSamachar
