Ambala News: कब्जे में लिए गए मकान का ताला व सरकारी सील तोड़ी
बराड़ा। अधोया गांव में कानून और अदालती आदेशों को अनदेखा कर रिलायंस होम फाइनेंस की ओर से ऋण का बकाया न देने पर सील की गई रिहायशी संपत्ति का मकान मालिकों ने ताला तोड़ दिया और सरकारी सील व पजेशन नोटिस तोड़कर मकान पर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया। जब कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी कर धमकाया। बराड़ा थाना पुलिस ने ब्रांच कलेक्शन मैनेजर सुखविंद्र की तहरीर पर राजेश कुमार व समीक्षा रामदिया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई आपराधिक गृह-अतिचार की धारा 324(2), गृह-भेदन धारा 331(1), संपत्ति को नुकसान पहुंचाना की धारा 329(4), सांझा इरादा धारा 3(5) के तहत की गई। रिलायंस होम फाइनेंस के ब्रांच कलेक्शन मैनेजर सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव अधोया निवासी राजेश कुमार, उसकी पत्नी समीक्षा रामदिया और मंगत राम ने कंपनी से होम लोन लिया था। लोन न चुकाने पर उनका खाता एनपीए हो गया था। कंपनी ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की। जिला मजिस्ट्रेट अंबाला के आदेश पर 3 जून को राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में मकान का भौतिक कब्जा लेकर वहां सरकारी सील और नोटिस चस्पा कर सुरक्षा एजेंसी तैनात कर दी गई थी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 01:34 IST
Ambala News: कब्जे में लिए गए मकान का ताला व सरकारी सील तोड़ी #TheLockAndOfficialSealOfTheHouseTakenIntoPossessionWereBroken. #SubahSamachar
