Uttarakhand: आज राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत होंगे खबरों के लिटिल मास्टर, मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा आयोजन

हल्द्वानी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) बृहस्पतिवार को अमर उजाला खबरों के लिटिल मास्टर की कुमाऊं स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राजकीय मेडिकल काॅलेज के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में कुमाऊं के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी व अलग अलग स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहेंगे। तीन लाख बच्चे बने मुहिम के साक्षी अमर उजाला ने स्कूली बच्चों में अखबार पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए स्कूल से लेकर मंडल स्तर तक अलग-अलग चरणों में खबरों के लिटिल मास्टर न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता आयोजित की थी। कुमाऊं के 417 स्कूलों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। छह हजार से अधिक विद्यार्थी लैपल पिन से सम्मानित हुए और लगभग तीन लाख से अधिक विद्यार्थी अमर उजाला की मुहिम के साक्षी बने थे। ये विद्यार्थी होंगे सम्मानित कुमाऊं स्तरीय प्रतियोगिता में डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा उधमसिंह नगर के 10वीं के छात्र दीपांशु गहतोड़ी ने प्रथम, शेरवुड कॉलेज नैनीताल के 10वीं के छात्र दिव्यम अग्रवाल ने द्वितीय और निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के 10वीं के छात्र यथार्थ मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 22:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: आज राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत होंगे खबरों के लिटिल मास्टर, मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा आयोजन #CityStates #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #Haldwani #LittleMasterNewsReadingCompetition #Kumaon-levelWinners #GovernorGurmeetSingh #SubahSamachar