चंदौली: राजन महाराज ने सुनाई कथा, बोले- धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीराम का जीवन

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में दशमी पोखरा परिसर में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। उदयनाथ सिंह फाउंडेशन की ओर से आयोजित कथा में राजन महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म का उद्देश्य बताते हुए उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान संगीतमय कथा को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, अजगरा विधायक टी. राम और विनीत सिंह भी शामिल हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 02:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंदौली: राजन महाराज ने सुनाई कथा, बोले- धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीराम का जीवन #CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliNews #ChandauliLatestNews #RajanMaharajKiKatha #SubahSamachar