Delhi NCR News: लाल किले का आखिरी मुकदमा का हुआ मंचन
नई दिल्ली। नाट्य कुंभ 2026 के तहत शनिवार को लिटिल थिएटर ग्रुप ऑडिटोरियम में लाल किले का आखिरी मुकदमा नाटक का मंचन हुआ, जो 1945-46 में आजाद हिंद फौज के अधिकारियों पर चले ऐतिहासिक मुकदमे पर आधारित था। अभिनेता दलिप ताहिल ने इसमें वकील भुलाभाई जे देसाई की भूमिका निभाई। मृणाल माथुर लिखित, डॉ. एम. सईद आलम निर्देशित इस नाटक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज का संघर्ष दिखा। आजाद हिंद फौज के अधिकारियों के मुकदमे से ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीयों की लड़ाई सामने आई। नाटक में अदालत की बहस, युद्ध के दृश्य, संगीत और भावनात्मक प्रस्तुतियां थीं। इसने धर्म, भाषा और क्षेत्र से परे एकजुट भारतीयों की भावना को दर्शाया। प्रस्तुति ने गांधी-बोस विचारों के संबंध और आजादी के संघर्ष पर विचार का अवसर दिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:08 IST
Delhi NCR News: लाल किले का आखिरी मुकदमा का हुआ मंचन #'TheLastTrialOfTheRedFortWasStaged #SubahSamachar
