Yamuna Nagar News: क्यान-11 और वाका वॉरियर की टीमें फाइनल में पहुंचीं

अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड मैदान पर खेले जा रहे तीन दिवसीय प्ले मैक्स क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर-13 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्यान-11 और वाका वॉरियर की टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को अंडर-17 वर्ग का भी खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। रिवरसाइड मैदान पर चल रहे इस तीन दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सुबह से लेकर देर रात्रि फ्लड लाइट्स की रोशनी में मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट को बेहद आकर्षक बनाने के लिए इसे 5-5 ओवर के फटाफट फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। कम ओवर होने के कारण मैदान पर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट के तहत अभी तक कुल 23 कड़े मुकाबले खेले जा चुके हैं। संवाद----

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: क्यान-11 और वाका वॉरियर की टीमें फाइनल में पहुंचीं #TheKyan-11AndWakaWarriorTeamsReachedTheFinal. #SubahSamachar